बंदियों की एचआईवी,हेपेटाइटिस-बी एवं सी की स्क्रिनिंग के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा नियमित कैंप का किया जाता है आयोजन :-सीएमओ
1 min readसुल्तानपुर
मे जिला कारागार में टीबी,एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं सी,एसटीआई की स्क्रिनिंग एवं जाँच कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.ओम प्रकाश चौधरी द्वारा दीप प्रज्जलित व फीता काट कर किया गया, कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम, जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ.आरके कन्नौजिया,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लालजी,जेलर राज कुमार सिंह, की उपस्थिति में आयोजित किया गया, कैम्प के आयोजन का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों की एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं सी तथा क्षयरोग हेतु जांच व स्क्रिनिंग कराया जाना था, जाँच में धनात्मक पाए जाने पर उपचार प्राम्भ किया जाता है, कैम्प में पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, फार्मासिस्ट सुनीता सिंह, टीबी एचआईवी कोर्डिनेटर पंकज तिवारी, संतोष सिंह, सीमा श्रीवास्तव, नेहा, अवनीश सिंह, राम सुमिरन, राजीव लोचन पाण्डेय, प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही आदि लोग उपस्थित रहकर स्क्रीनिंग एवं जाँच का कार्य किये!उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.ओम प्रकाश चौधरी ने कहाकि बंदियों की एचआईवी,हेपेटाइटिस बी व सी,क्षयरोग आदि बीमारियों की स्वास्थ विभाग द्वारा कैंप का आयोजन कर नियमित जांच करता है,किसी भी संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होने पर उनका ईलाज किया जाता है,साथ ही स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में उन्हें इन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाता है।

