पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया
1 min readथाना सलोन पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया
रायबरेली

1.थाना सलोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-611/2023 धारा-379 भादवि के वांछित अभियुक्तों को थाना सलोन पुलिस ने मुठभेड के दौरान किया गिरफ्तार।
2.वांछित अभियुक्त 1. दिलीप कुमार वरुवार (उम्र करीब 29 बर्ष)पुत्र विनोद कुमार निवासी दुल्हापुर बवकत थाना धानेपुर जिला गौण्डा 2. राजेश कुमार (उम्र करीब 40 बर्ष) पुत्र जुगुलदत्त निवासी ग्राम मूडाढिया थाना धानेपुर जिला गौण्डा को थाना सलोन क्षेत्र के हनुमानगंज नहरिया पटरी के पास से दिनांक 02.12.2023 को समय करीब रात्रि 11.15 बजे मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
3.अभियुक्त दिलीप कुमार वरुवार व राजेश कुमार दोनो शातिर अपराधी है जिनके विरुद्ध पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त दिलीप कुमार वरुवार के दाहिने पैर मे गोली लगी है व राजेश कुमार के वांये पैर में गोली लगी है जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड में पुलिस टीम का कोई सदस्य घायल नही हुआ है।
4.पकडे गये अभियुक्तों के पास से 02 अदद अवैध शस्त्र, 02 अदद जिंदा कारतूस व 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद होण्डा साइन मोटरसाइकिल UP32MQ8950 (घटना में प्रयुक्त), 50,000-50,000/- रुपये दोनों अपराधियों से (कुल एक लाख रुपये) बरामद हुआ है।
शुभम तिवारी ब्यूरो
