*न किस्मत की मार से डरते हैं-न किसी की तरक्की से जलते हैं।।दुनिया से दो कदम पीछे-पर अपने दम पर चलते हैं।।-इरादों मे दम हो ,तो मंजिलें झुक जाती हैं-आदर्श शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय इटरा खुर्द/उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई महुआ की ब्लॉक अध्यक्ष/बीएलओ-235-बाँदा-भाग संख्या-263 सोनू सिंह ने किया कमाल- विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ,दुरूह रास्तों से गुजर कर ,महिला मतदाता के पास खेतों में पहुंच कर उन्हें बना रही हैं मतदाता-क्षेत्र के मतदाता कर रहें तारीफ*
1 min readइटरा खुर्द-04-दिसम्बर
कर्तव्य के प्रति जज्बा हो तो हर काम आसान और छोटा है-मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान दुरूह रास्तों से गुजरकर खेतों में जाकर एक एक महिला मतदाताओं को ढूंढकर मतदाता बनाने का काम कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई महुआ की ब्लॉक अध्यक्ष /आदर्श शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय इटरा खुर्द/ सोनू सिंह -बीएलओ 235-बाँदा-भाग संख्या-263।।
आपका स्पष्ट कहना है कि हम उस नेतृत्व पर विश्वास करते है कि खुद ऐसा काम करें जो एक मिशाल बने और अन्य साथियों के लिए अनुकरणीय हो।लेकिन वर्तमान समय में एक प्रचलन सा चला है कि न खुद करेंगे और न दूसरों को करने देंगें बल्कि दूसरों को बरगलाकर अपनी नेतागिरी चमकाएंगे।
आपका कहना है कि हमारे उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या व उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत की ईमानदारी युक्त प्रेरणाएँ व उनका मार्गदर्शन हमारे साथ है।इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा के आजीवन संरक्षक आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी की दुआएँ शुभकामनाएं हमारे आत्मबल को बढा रही हैं इसलिए हम अपने काम को ईमानदारी व निर्भीकता के साथ सुचारु रुप से करने मे सफल हो रहे है।
आपने विद्वान खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र महुआ विनोद कुमार पटेरिया जी का आभार प्रकट किया कि आपने हमें बीएलओ के रूप में निर्वाचन संबंधित राष्ट्रीय कार्य करने का अवसर प्रदान किया।जिससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। वर्तमान समय में बीएलओ ड्यूटी के पूर्व सब कुछ सामान्य स्थिति रहती हैं और बीएलओ ड्यूटी लगते ही बीमारी के पर्चो का ढेर दिखाकर अधिकारियों पर ड्यूटी न लगाने का दबाव बनाया जाता हैं जो कि पूर्णतया गलत है।
आपसे टेबलेट के माध्यम से आनलाईन उपस्थिति के बारे मे पूँछा गया तो आपने आनलाईन उपस्थिति का समर्थन करते हुए कहा कि इससे समाज में हमारी प्रतिष्ठा मे बढोत्तरी होगी और निरीक्षण के नाम पर मनमानी पैसा सरकार का खर्च होता है उसमें बचत होगी।लेकिन एक शिथिलता की जरूरत होगी जहाँ पर नेटवर्क समस्या हो वहाँ के नेटवर्क की जाँच कराकर उस क्षेत्र के विद्यालयों में तबतक जबतक नेटवर्क समस्या का समाधान नहीं हो जाता वहाँ के शिक्षकों पर आनलाईन के नाम पर कोई कार्यवाही नहीं होनी चाहिये।
आपने अपनी प्रधानाध्यापिका/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई महुआ माधवी गुप्ता व सुरेश गुप्ता शिक्षा मित्र के सहयोग से अपने विद्यालय को निपुण बनाने में सफलता हासिल किया है जो कि काबिले तारीफ़ हैं।



अवध स्पीड न्यूज संवाद
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
