पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में लालगंज में भाजपा की तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर मनाया गया जश्न
1 min readरायबरेली
लालगंज रायबरेली। पूर्व मंत्री और लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व और भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ला एवं सुशील शुक्ला के संयोजन में चंद्रशेखर स्कूल में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन को दर किनारकर जनता जनार्दन ने भाजपा को विजय श्री दिलाई है। वहीं मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यशस्वी नेतृत्व और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकप्रिय कार्यों पर मोहर लगाकर भाजपा को विजय दिलाई है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम, चेहरा और उनकी लाभकारी योजनाओं के बाबत जनता ने भाजपा को वोट किया है ।श्री तिवारी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की सरकारों का विस्तार हो रहा है ।विश्व में भारतीय जनता पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तरीय नेता की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं भारत भी मुखिया की भूमिका में पहुंच गया है ।उन्होंने पनौती पर ब्यंग्य कसते हुए कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस अमेठी हारी थी और अबकी बार रायबरेली लोकसभा भी हारेगी। भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जिस तरह बीजेपी सरकारे कार्य कर रही हैं। मोदी जी कार्य कर रहे हैं ।2024 में भी सरकार बनेगी और मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे । रायबरेली में भी चुनाव जीता जाएगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता हरिशंकर पांडे और चंद्रप्रकाश पांडे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के लोकप्रिय कार्यों पर जनता ने मोहर लगा दी है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सुशील शुक्ला ने किया ।जश्न के मौके पर चंद्र प्रकाश पांडे ,रविनंदन सिंह चौहान, अनूप पांडे,मनोज अवस्थी ,यतीन सिंह चौहान, मंटू वाजपेई, राधेश्याम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मृत्युंजय बाजपेई, राजेश निर्मल, रिंकू बाजपेई ,महेश सोनी ,शिवम गुप्ता, अशोक शुक्ला ,सुनील मिश्रा ,संतोष सिंह ,शीतला सविता, अनिरुद्ध सिंह ,बबलू तिवारी ,अचिन अवस्थी , अर्पित गुप्ता ,राजेश मिश्रा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
शुभम तिवारी ब्यूरो

