दलित व्यक्ति की पिटाई करना दबंगों को पड़ा मंहगा,मुकदमा दर्ज
1 min readगोण्डा।
जिले के कोतवाली इटियाथोक अन्तर्गत ग्राम निबिहा रमवापुर हरदोपट्टी निवासी झब्बूलाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में कहा गया है की बीते 30 नवंबर को रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों शिवपूजन व बालकराम निवासी ग्राम निबिहा रमवापुर हरदोपट्टी ने गाली देते हुए उसका खूंटा तोड़ दिया, जिसको लेकर विवाद हो गया। वह कोतवाली में तहरीर देने जा रहा था। अभी वह दिखलौलपुर के पास पहुंचा ही था कि आरोपीगण बाइक से पहुंचे और मूका,थप्पड़ व डंडे से मारने लगे। हल्ला गुहार पर आसपास के लोग दौड़े जिससे वह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

