July 27, 2024

Awadh Speed News

Just another WordPress site

फरियादियों की हर समस्या का होगा निस्तारण उपस्थित रहेंगे सभी अधिकारी,कर्मचारी

1 min read
Spread the love

तहसील में प्रतिदिन होगा जनता दर्शन

फरयादियों की हर समस्या का होगा निस्तारण उपास्थित रहेंगे सभी अधिकारी,कर्मचारी

बल्दीराय,सुल्तानपुर

तहसील बल्दीराय में जनता दर्शन प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। फरियादियों की हर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह व क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जनता दर्शन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगाया जा रहा है। जनता दर्शन में सभी अधिकारी यहां मौजूद होंगे ताकि तहसील पर आने वाले फरियादी को तत्काल लाभ पहुंचाया जा सके। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें उपस्थित रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाएगा। वृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन की शुरुआत हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिकायत कर्ता शिकायत लेकर पहुंचे। इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह, सहित तहसील व ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *