July 27, 2024

Awadh Speed News

Just another WordPress site

डॉक्टर हेमंत की सक्रियता से बची घोड़े की जान,हो रही सराहना

1 min read
Spread the love

परसपुर, गोण्डा।

स्थानीय विकासखंड में शासन द्वारा संचालित पशुपालन विभाग की एम्बुलेंस सेवा पर कार्यरत डॉक्टर हेमंत सिंह ने घायल घोड़े की पीठ में धंसी सरिया निकालकर घायल घोड़े की जान बचाई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मलांव विकास खंड परसपुर निवासी डी.एन.सिंह के घोड़े को दौड़ते समय गर्दन के पास पीठ में सरिया घुस गई थी। जिसकी सूचना डी.एन सिंह ने डॉक्टर हेमंत सिंह को दी। हेमंत सिंह ने आकर पीठ में धंसी सरिया निकालकर इलाज किया,जिसके चलते घोड़े की जान बचाई जा सकी। डॉक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि घोड़े को ठीक होने में करीब बीस दिन का समय लग सकता है। इसकी काफी सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *