धरने पर बैठीं डायल 112 की महिलाकर्मी,सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- ये है भाजपा के नारी वंदन का सच
1 min readलखनऊ

अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये है भाजपा के नारी वंदन का सच।अपने वेतन को पाने और महंगाई के इस दौर में थोड़ा बढ़ाने के लिए जब प्रदेश की वो बहन-बेटियां धरने पर बैठी हैं जो डायल 100 के ज़रिए दूसरों के दुख-दर्द को सबसे पहले सुनकर उनकी मदद की व्यवस्था करती हैं। ये कैसी विडंबना है कि आज उनकी ही सुनने वाला कोई नहीं है।
अखिलेश ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा है कि 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के स्वप्न-सौदागर दिल्ली वालों और 1 ट्रिलियन के दावेदार लखनऊ वालों के पास क्या इन नारियों को देने के लिए कुछ भी नहीं है, लगता है सारा ख़ज़ाना नारी वंदन के नाम पर आत्म प्रचार में ही ख़त्म हो गया है।
बता दें कि डायल 112 में काम कर रही महिला कर्मियों की मांग है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए। साथ ही उनको नियुक्ति पत्र दिया जाए। वहीं कंपनी का ठेका बदलने की वजह से पुराने कर्मियों को निकालने की भी बात सामने आ रही है, जिसको लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
