February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छात्र को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र, लोगों ने जताई खुशी

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिले के विकासखंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत रसूलपुर निवासी समसाद अली का चयन झारखंड में पशुचिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ है। वजीरगंज के ग्राम पंचायत रसूलपुर प्रधान हामिद अली उर्फ बिल्लू, अल्फाज अली समेत सैकड़ों लोगों ने खुशी जताई है। झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित पद में इन्होने ग्यारहवां स्थान हासिल किया है। राज्य की श्रेणी में भी प्रथम स्थान अर्जित किया है। पशु चिकित्साधिकारी पद पर चयनित होने से परिजनों, ग्रामीणों ने बधाईयां दी है। नियुक्ति पत्र झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिजनों को बताया। शमशाद अली ने पशुकित्सा विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से की है। प्रास्नातक की पढ़ाई कृषि एवं पशुचिकित्सा संस्थान राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल से पूरी की। बताया कि इस समय भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली में पीएचडी शोध के छात्र भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *