February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध पशु हत्या का मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

परसपुर, गोण्डा।

स्थानीय थाने के अन्तर्गत ग्राम त्यौरासी निवासी दिग्विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अहमद निवासी ग्राम त्यौरासी थाना परसपुर के विरुद्ध बेसहारा पशु की हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
तहरीर में कहा गया है कि अहमद ने अपने दुकान के बगल स्थित अपने खेत के चारों तरफ ब्लेड वाला तार लगाकर खेत को घेर रखा है। मंगलवार की शाम लगभग छह बजे अहमद ने अपने दुकान के सामने स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर से केवल जोड़कर खेत के चारों तरफ लगे ब्लेड वाले में जोड़ दिया,जिससे विद्युत करंट खेत के चारों तरफ लगे तार में प्रवाहित होने लगा। उसी बीच पहुंचे एक बेसहारा पशु की तार की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *