*उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई महुआ के महिला पदाधिकारियों की टीम गठित-जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने संगठन के प्रति समर्पित रहने की दिलाई सभी को शपथ*
1 min readबाँदा-29-अक्टूबर
ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज अतर्रा चुंगी बांदा में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत और उनकी जिलाकार्यकारिणी ने महुआ ब्लॉक की महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर शपथ दिलाई। महुआ ब्लॉक अध्यक्ष- सोनू सिंह, महामंत्री- माधवी ,मीडिया प्रभारी- मनीषा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सपना, उपाध्यक्ष- ज्योति, उपाध्यक्ष- दीपिका, उपाध्यक्ष- स्नेह लता, उपाध्यक्ष -मंगलम, उपाध्यक्ष- रचना , मंत्री- कंचन, संयुक्त मंत्री- निगार, संगठन मंत्री- साधना, संगठन मंत्री- रितु, संगठन मंत्री -शिवानी, कोषाध्यक्ष- भारती जी ने विधिवत संगठन के प्रति समर्पित रहने की शपथ ग्रहण किया।इस दौरान जिला कार्यकारिणी से जयंती सिंह, नीतू, पूनम, संजना, संध्या, प्रज्ञा, रश्मि, सुगंध, अर्चना कमला ,शाहीन, दीपा, रानी, नौरीन, रमाकांती आदि पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई ,स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।परिचय सत्र की शुरुआत की गई, सभी ने अपना परिचय दिया। जिला अध्यक्ष सुधा सिंह द्वारा महिला शिक्षक संघ की आवश्यकता के बारे में बताया गया कि महिलाओं से संबंधित जैसे प्रसूतावकाश ,बाल्य अवकाश ,चिकित्सीय अवकाश गर्भपात अवकाश ,एरियरऔर मानव संपदा की तकनीकी त्रुटियां की आड़ में अधिकारियों द्वारा मानसिक आर्थिक शोषण जैसे बृहद समस्याओं के तुरंत और क्रांतिकारी समाधान हेतु महिला शिक्षक संघ के गठन की आवश्यकता है।
और पारिवारिक और शैक्षिक दायित्वों के साथ समाज में अपनी अनूठी पहचान बनाने के लिए और अपने अस्तित्व और अधिकारों की आवाज अपने बल पर उठाने के लिए आत्मनिर्भर बनने के लिए महिला शिक्षक संघ की आवश्यकता है।






उमंग सिंह ब्यूरो चीफ
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
