अजीत मौर्य की अगुवाई में डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत
1 min readमिल्कीपुर(अयोध्या)

धर्मनगरी अयोध्या के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत शहर के देवकाली स्थित गोकुल रेस्टोरेंट में किया गया।भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थकों ने डिप्टी सीएम का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा नेता अजीत मौर्य ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पिछड़ा वर्ग तथा मौर्य समाज का गौरव बताया।डिप्टी सीएम अयोध्या में नारी शक्ति वंदनम कार्यक्रम में शामिल होने आए थे इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां का भी वर्णन किया कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत का लोहा पूरी दुनिया मानने लगी है।डिप्टी सीएम का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,महेश ओझा,राकेश मौर्य,गुरु मौर्य,बब्बू पांडेय,अनिल मौर्य,तिलक राम मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।
