October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय इंटर कालेज के प्रबंधक व आरएसएस कार्यकर्ता बाँके बिहारी रस्तोगी का निधन

1 min read
Spread the love

भारतीय इंटर कालेज के प्रबंधक व आरएसएस कार्यकर्ता बाँके बिहारी रस्तोगी का निधन

कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा।

भारतीय इंटर कालेज कटरा बाजार के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाँके बिहारी रस्तोगी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख जताया है। विदित हो कि काफी सादगी पसन्द व सरल व्यक्तित्व के धनी माने जाने वाले बाँके बिहारी रस्तोगी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तहसील संचालक तथा कटरा बाजार में स्थापित भारतीय इंटर कालेज के प्रबंधक के रूप में लम्बे समय तक सेवाएं दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये बीजेपी विधायक बावन सिंह ने उनके निधन को सामाजिक क्षति बताया है। आरएसएस कार्यकर्ता के निधन पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर मिश्रा,अनिल शुक्ला, अनूप मिश्रा तथा अनूप गोस्वामी सहित अनेकों लोगों द्वारा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *