February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रेन से कटकर एक युवक की गई जान

1 min read
Spread the love

रेलवे स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की गई जान

ट्रेन से कटकर दो भागों में विभाजित हुआ शरीर

कर्नलगंज/गोण्डा ।

स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम ट्रेन से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गयी। वहीं दर्दनाक हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम क्षेत्र के कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के पास हुजूर पुर रेलवे क्रासिंग पर गोण्डा से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी, जिसे देखकर प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन दुर्घटना में मृतक का शरीर कटकर दो भागों में विभाजित हो गया। आशंका जतायी जा रही है कि मृतक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। हालांकि यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *