September 16, 2024

पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह”गुड्डू”ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया

1 min read
Spread the love

पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह”गुड्डू”ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया

समर्थकों का भी त्यागपत्र देने का सिलसिला जारी अब तक दो दर्जन जिलाध्यक्ष दे चुके हैं त्यागपत्र

लखनऊ।

वर्ष 2017 से पुलिस हित में आवाज उठाने वाला संगठन बड़ी तेजी से आगे बढा था जिसका नाम पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ है किन्तु कारवां ढहने लगा। दरअसल जून 2021 से उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के निवासी वरिष्ठ पत्रकार व प्रजाशक्ति पार्टी (समदर्शी) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह “गुड्डू” पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे, किंतु 27 मार्च को संगठन की कानपुर जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के नाम से किया गया किंतु प्रदेश के दो पदाधिकारियों व कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने खुद संगठन बना रखा है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एशोसिएशन और इसी संगठन का बैनर भी लगा। पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के कुछ और पदाधिकारी वहां पहुंचे तो देखा उनके संगठन का कहीं अता-पता नहीं है तो तुरंत प्रदेशाध्यक्ष को जानकारी दी गई प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन के संस्थापक प्रमुख नंदकिशोर पटवा से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा ऐसे लोगों को बाहर निकाल दीजिए, और दूसरे दिन जब प्रदेशाध्यक्ष ने उन लोगों को बाहर किया तो संस्थापक की भाषा बदल गई इस पर गुड्डू ने त्यागपत्र दे दिया बस उसके बाद से त्यागपत्र देने का सिलसिला जारी हो गया अभी तक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दिव्या विश्वकर्मा, प्रचार मंत्री अभय प्रताप सिंह जादौन, प्रयागराज जिलाध्यक्ष अरशद मिर्जा, अयोध्या जिलाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मोनू,प्रवक्ता हरेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षित दुबे, अमेठी प्रवक्ता अमर बहादुर निषाद, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अयोध्या मंडल प्रभारी गौरव श्रीवास्तव, बांदा जिलाध्यक्ष कुंवर अरिमर्दन सिंह आदि समेत करीब दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी त्यागपत्र दे चुके हैं और त्यागपत्र देने का सिलसिला अभी थमा नहीं है।देर रात तक प्रदेश महामंत्री अमर बहादुर सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्या विश्वकर्मा का त्यागपत्र हो चुका था। ऐसा प्रतीत होता है कि ये संगठन अब उत्तर प्रदेश से साफ हो जाएगा।वर्ष 2021 में सुरेंद्र शर्मा के त्यागपत्र के बाद डॉ अंशुमान सिंह “गुड्डू”संगठन को कड़ी मेहनत के बाद संभाला था और लगभग संपूर्ण उत्तर प्रदेश में संगठन की नई पहचान मजबूती के साथ बनी थी। लेकिन एक मामूली सी बात ने संगठन को बर्वाद कर दिया इस संगठन के संस्थापक नंदकिशोर पटवा मध्य प्रदेश के हैं इसलिए अब उन्हें डॉ अंशुमान सिंह “गुड्डू”जैसा तेजतेजतर्रार और ईमानदार प्रदेशाध्यक्ष मिलना उत्तर प्रदेश में असंभव है। ये संगठन अब मिट जाएगा क्यो की गुड्डू के समर्थकों की संख्या बड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *