September 16, 2024

शासकीय भूमियों पर अवैध अतिक्रमण नही किया जाएगा बर्दाश, सघन अभियान चलाते हुए प्राकृतिक जल स्त्रोत यथा तालाब / जलाशय/झील आदि को कराया जाए अतिक्रमण मुक्त- जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश

1 min read
Spread the love

शासकीय भूमियों पर अवैध अतिक्रमण नही किया जाएगा बर्दाश, सघन अभियान चलाते हुए प्राकृतिक जल स्त्रोत – यथा तालाब / जलाशय/झील आदि को कराया जाए अतिक्रमण मुक्त- जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश

एन्टी भू माफिया अभियान में ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

लखनऊ

7 करोड़ 84 लाख की भूमि को कराया गया कब्ज़ा मुक्त

सरोजनीनगर तहसील स्थित ग्राम बिजनौर में हलीम व महेश के द्वारा 12 बीघा भूमि पर किये गए अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

जिलाधिकारी हुए सख्त, किसी भी दशा में अवैध निर्माणों को नही जाएगा बख्शा

29 मार्च 2022 लखनऊ।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा बताया गया कि जनपद में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज तहसील सरोजनीनगर के ग्राम बिजनौर की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर व राजस्व विभाग टीम ने प्रतिभाग किया।

   जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान के अंतर्गत ग्राम बिजनौर में गाटा संख्या 114, 116, 117, 212, 214 व 220 पर हलीम व महेश द्वारा 12 बीघा भूमि पर प्लाटिंग करते हुए अवैध कब्ज़ा किया गया था। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 7 करोड़ 84 लाख रुपये है। राजस्व टीम द्वारा उक्त 12 बीघा जमीन पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए कब्जामुक्त कराया गया।  

  जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासकीय भूमियों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *