पुलिस ने जमीन के अंदर ड्रम में छिपाकर रखे गए करोड़ों रुपये बरामद
1 min readप्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए करोड़ों रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने मकान के अंदर ड्रमों में नोटों की गड्डियां भरकर जमीन में दबा रखी थीं। जमीन के नीचे ड्रम में नगदी मिलने का मामला, पुलिस को घर में और ड्रम गड़े होने की आशंका, घर के अंदर, आसपास की जगह पुलिस खोदेगी, राकेश यादव के घर में ही मिले थे नोट भरे ड्रम, पुलिस पूछताछ में गोलमोल जवाब दे रहा राकेश, राकेश बोले- मुझे नहीं मालूम नोट कहां से आए, अब जांच का जिम्मा आयकर विभाग के पास, IT विभाग की टीम नोटों की गिनती में जुटी है, साइबर ठगी, वित्तीय धोखाधड़ी की भी आशंका है, परिवार के वित्तीय लेनदेन की जांच पड़ताल शुरू, नवाबगंज के बरईपुर में 3 ड्रमों में मिले थे करोड़ों रुपए। देर रात तक करीब 4 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, कुल रकम 60 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। पुलिस का कहना है कि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही कुल बरामद रकम की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मौके पर छानबीन और आरोपी से पूछताछ जारी रखी। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली !!
