October 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रक में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल, कर्नलगंज कस्बा चौकी इंचार्ज ने पहुंचाया अस्पताल

1 min read
Spread the love

अज्ञात वाहन ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल, कर्नलगंज कस्बा चौकी इंचार्ज ने पहुंचाया अस्पताल

कर्नलगंज (गोंडा)। कर्नलगंज कस्बे में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बुधवार- गुरुवार की बीती रात करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक संख्या UP33AT6346 की किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान राजू पुत्र नकछेद, निवासी ताजपुर अमावां, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कस्बा कर्नलगंज सुमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी कर्नलगंज ले गए।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को जिला चिकित्सालय गोंडा रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के साथ एक आरक्षी को जिला अस्पताल भेजा है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से किनारे कराकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करा दी गई। चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *