October 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीएम ने हारीपुर में मनरेगा तालाब की गुणवत्ता परखी, अधिकारियों को लगाई फटकार-दिए सख्त निर्देश

1 min read
Spread the love

डीएम ने हारीपुर में मनरेगा तालाब की गुणवत्ता परखी, अधिकारियों को लगाई फटकार-दिए सख्त निर्देश

जल संरक्षण कार्यों का लिया जायजा, बोलीं- स्थायी परिसंपत्तियों का लाभ सीधे गांव की जनता को मिलना चाहिए

गोण्डा

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को विकासखंड झंझरी की ग्राम पंचायत हारीपुर में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2020-21 में निर्मित तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब की गुणवत्ता, उपयोगिता और वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद और खंड विकास अधिकारी झंझरी से तालाब निर्माण की स्वीकृति, लागत, सृजित मानव दिवस और ग्रामीणों को हो रहे लाभ की बिंदुवार जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा सिर्फ रोजगार देने की योजना नहीं है, बल्कि गांव में ऐसी स्थायी परिसंपत्ति बननी चाहिए जो सालों तक लोगों के काम आए। उन्होंने निर्देश दिया कि तालाबों सहित सभी जलस्रोतों का नियमित रखरखाव हो। सभी कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता न हो। जल संचयन और जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। बनी हुई परिसंपत्तियों का नियमित निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता बनाए रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए और क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र को लाभ मिलना चाहिए।
इस मौके पर डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, खंड विकास अधिकारी झंझरी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *