पारिवारिक विवाद के बाद युवक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
1 min readपारिवारिक विवाद के बाद युवक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
नशे की हालत में घर पहुंचने पर हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी
कटरा बाजार गोंडा
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के रायपुर फकीर ग्राम पंचायत के लोनियन पुरवा गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी 24 वर्षीय युवक शिवम मंगलवार देर रात घर पहुंचा था। घर पर मां, पत्नी पूजा और अन्य परिजनों से कहासुनी हो गई। परिजनों ने बताया कि समझाने पर विवाद और बढ़ गया और युवक ने खुद को चोट पहुंचा ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार युवक अक्सर देर रात घर पहुंचकर विवाद करता था।
थानाध्यक्ष कटरा बाजार अजय तिवारी ने बताया कि स्वर्गीय चंद्रेश के तीन पुत्र हैं, जिनमें से एक शिवम है। प्रारंभिक पूछताछ में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

