October 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिनदहाड़े दुकानदार पर रामपुरी चाकू से जानलेवा हमला, केस दर्ज

1 min read
Spread the love

दिनदहाड़े दुकानदार पर रामपुरी चाकू से जानलेवा हमला, केस दर्ज

बालपुर चौकी क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव की घटना, आरोपी फरार

लाइसेंसी बंदूक से भी धमकाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

करनैलगंज गोंडा

थाना करनैलगंज के बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरसिंहपुर बाजार में मंगलवार दोपहर एक दुकानदार पर रामपुरी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेरूआ शुक्लनपुरवा निवासी सत्येन्द्र शुक्ला पुत्र इन्द्रपाल शुक्ला की हरसिंहपुर में दुकान है। आरोप है कि मंगलवार 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव गुरुपुरवा (परसा गोंडरी) निवासी अभिषेक ओझा पुत्र मुकुन्द नारायण ओझा हाथ में रामपुरी चाकू लेकर दुकान पर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। पीड़ित सत्येन्द्र शुक्ला ने बताया कि दुकान पर हल्ला होने पर बगल के लोग आ गए, जिससे किसी तरह उसकी जान बच सकी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी कृष्ण नारायण उर्फ लम्बू पुत्र दीनानाथ शुक्ला को भी बार-बार धमकी देता है और कुछ दिन पहले अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर उनके घर पर पहुंचा था।
घटना के संबंध में थाना करनैलगंज में धारा 115(2), 118(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी करनैलगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *