October 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वच्छता पखवाड़ा: छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

1 min read
Spread the love


टप्पल, अलीगढ़। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 14 अक्टूबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय जहाँनगढ़, विकासखंड टप्पल में छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग और उसके महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका श्रीमती अंशु सोलंकी, श्रीमती सना तथा श्रीमती लकी शर्मा ने छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही विद्यालय में स्थापित मशीन के माध्यम से डेमो देकर उसके उपयोग की प्रक्रिया बताई गई। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को शरीर की स्वच्छता बनाए रखने, मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
मशीन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में पहली बार इस तरह की मशीन देखी और इसके उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षिकाओं के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा एवं सहायक अध्यापक श्री राजकुमार शर्मा ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *