पुलिस का सुरक्षा पहरा, प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च से दिया शांति और सद्भाव का संदेश,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
त्योहारों पर सरमथुरा पुलिस का सुरक्षा पहरा, प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च से दिया शांति और सद्भाव का संदेश,
डीएसपी दुलीचंद गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस ने संभाला मोर्चा, उपद्रव करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी,
सरमथुरा, धौलपुर
नवदुर्गा स्थापना और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सरमथुरा पुलिस अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कस्बे के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फ्लैग मार्च डीएसपी दुलीचंद गुर्जर के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें थाना अधिकारी कैलाश गुर्जर सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस दल ने सरमथुरा थाने से मार्च शुरू किया, जो मुख चौराहा, करौली बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड और हॉस्पिटल रोड सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद पुलिस दल वापस थाने पहुंचा।
शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर,
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने, उपद्रव करने या शांति भंग करने का प्रयास किए जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, आमजन में विश्वास कायम करना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। प्रमुख बाजारों और आवागमन वाले रास्तों से निकले फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

