October 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती मनाई गई

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।विकासखंड मिल्कीपुर के खिहारन गांव में स्थित अंधी-अंधा श्रवण आश्रम पर रविवार को गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती मनाई गई। उम्मीद किरण सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने रानी दुर्गावती के पराक्रम और साहस को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ थे। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया और वीरता के साथ 52 युद्ध लड़े, जिनमें से 51 में जीत हासिल की। उन्होंने अपने अंतिम युद्ध में मुगलों के हाथों मरने से बेहतर अपनी कटार से जान देकर इतिहास में अमर हो गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया ने कहा कि रानी दुर्गावती एक कुशल शासक थीं। उन्होंने जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए, जिनमें जल संरक्षण के लिए पक्के तालाबों का निर्माण प्रमुख था।
अन्य वक्ताओं में रामसागर गौड़, जमुना प्रसाद गौड़ और एडवोकेट रवि कुमार गौड़, विक्रम पाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन गौड़ ने की और संचालन संतोष कुमार गुप्ता ने किया।
इस मौके पर अर्जुन गौड़, दिलीप गौड़, जितेंद्र गौड़, सोनू गौड़, रामप्रताप प्रजापति, गंगादीन गौड़, पवन कुमार गौड़, बृजेश गौड़, विनय गौड़, रामजतन गौड़, रामगोपाल गौड़, प्रेमनाथ गौड़, श्रीमती सीता, शोभा देवी, मंजूलता, ललिता, निर्मला, विटन देवी, सीमा देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *