नवरात्र पर सिंधौरा में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा, जयकारों से गूंजा पंडाल
1 min read
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत सिंधौरा में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्री बाल दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने मां जगत जननी जगदंबा की प्रतिमा को बाजे-गाजे के साथ पंडाल में स्थापित किया। इस दौरान मां शेरावाली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रतिमा स्थापना के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को पंडाल तक पहुंचाया। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। नवरात्र को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूजा-अर्चना की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
श्री बाल दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर मां के दर्शन करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस मौके पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

