November 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रेम-प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, सीने और गर्दन पर दागीं दो गोलियां

1 min read
Spread the love

प्रेम-प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, सीने और गर्दन पर दागीं दो गोलियां,

पत्नी को साथ ले जाने का विरोध करने पर वारदात का आरोप, यूपी पीएसी का जवान और मृतक की पत्नी पुलिस हिरासत में,

धौलपुर,
धौलपुर में मंगलवार सुबह प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पीएसी में तैनात जवान ने युवक के घर पहुंचकर उसके सीने और गर्दन में दो गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान रोहित और मृतक की पत्नी रानी कश्यप को हिरासत में लिया है।
डीएसपी सिटी प्रदीप नेहरा ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे बहादुर कश्यप (30) पुत्र सुंदरपाल की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी रानी कश्यप और उसके प्रेमी रोहित को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रानी और रोहित के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर बहादुर और रोहित के बीच विवाद चल रहा था।

पत्नी को ले जाने लगा तो किया विरोध, बरामदे में मारी गोली,

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रोहित बहादुर के घर पहुंचा और उसकी पत्नी रानी को अपने साथ ले जाने लगा। इस पर बहादुर ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रोहित ने देसी कट्टा निकालकर बहादुर पर लगातार दो गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डीएसपी के अनुसार मृतक के बच्चों ने सुबह करीब 7 बजे ओंडेला चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी रोहित और मृतक की पत्नी रानी कथित रूप से साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

14 साल पहले हुई थी शादी, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया,

बहादुर कश्यप के तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 12, 10 और 8 वर्ष बताई गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाएं बच्चों को संभाल रही हैं। बहादुर केरल में मजदूरी करता था और दीपावली पर अपने गांव आया हुआ था। सोमवार को ही वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव भरकूंजरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था।
बहादुर और रानी की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। करीब 14 साल के वैवाहिक जीवन के बाद इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

।।धौलपुर, राजस्थान से विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *