October 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नशे में ड्राइविंग करने वालों पर धौलपुर पुलिस का शिकंजा

1 min read
Spread the love

नशे में ड्राइविंग करने वालों पर धौलपुर पुलिस का शिकंजा,

देर शाम सड़कों पर उतरीं टीमें
निहालगंज,

कोतवाली और सदर थाना पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से की जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई,

धौलपुर, राजस्थान
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए धौलपुर पुलिस ने देर शाम शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत निहालगंज, कोतवाली और सदर थाना पुलिस की टीमों ने वाहन चालकों की जांच की।
पुलिसकर्मियों ने ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच कर नशे में वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखी। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना चालक के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। धौलपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *