October 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, जनता के बीच सक्रिय उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने पर जोर,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।
पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, जनता के बीच सक्रिय उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने पर जोर,

अशोक परनामी ने ग्रामीण विकास का लक्ष्य बताया, पंकज मीणा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने का किया आह्वान,

धौलपुर,
आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर में जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें भरतपुर संभाग चुनाव प्रभारी अशोक परनामी मुख्य अतिथि, संभाग सह चुनाव प्रभारी हेमराज मीणा विशिष्ट अतिथि तथा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला चुनाव प्रभारी पंकज मीणा मौजूद रहे। बैठक में चुनावी रणनीति, प्रत्याशी चयन और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
अशोक परनामी ने निकाय चुनावों में मिली सफलता के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा अब पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान, ग्रामीण और महिला कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रत्याशी चयन में मंडल अध्यक्षों, चुनाव प्रभारियों और संयोजकों के सर्वे को आधार बनाने की बात भी कही।
पंकज मीणा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर आमजन की समस्याएं समझने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सक्रिय और स्वीकार्यता रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर देने पर जोर दिया।
बैठक में जिला प्रभारी सत्येंद्र गोयल, सह प्रभारी गोविंद सिंह चौधरी, शिवचरण कुशवाहा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल, विवेक सिंह बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बांकेलाल लोधा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, पार्षद संजय शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, संभावित प्रत्याशी और समर्थक मौजूद रहे। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *