डीएवी इंटर कॉलेज के प्रेसिडेंट सीए विजय कुमार गुप्ता ने किया सम्मानित
1 min readकुशल मंच संचालन के लिए डाॅ. इन्द्रवीर सिंह जादौन सम्मानित
डीएवी इंटर कॉलेज के प्रेसिडेंट सीए विजय कुमार गुप्ता ने किया सम्मानित
बांदा,
70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी खेल, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन के लिए ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के महासचिव डाॅ. इन्द्रवीर सिंह जादौन को सम्मानित किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज बांदा के प्रेसिडेंट सीए विजय कुमार गुप्ता ने उन्हें सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में खेल, साहित्य, संस्कृति एवं कला के विविध रंग देखने को मिले। इस अवसर पर डाॅ. जादौन ने अपनी प्रभावशाली वाणी, ओजपूर्ण प्रस्तुति और सधे हुए संचालन से समारोह को गरिमामय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मंच संचालन ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ ही समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया।
डाॅ. इन्द्रवीर सिंह जादौन खेल जगत में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही मंच संचालन के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनके सम्मानित होने पर खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी कार्यकुशलता और समर्पण का सम्मान बताया। पर्यावरणविद् आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी सहित, वालीबाल के स्टेट रेफरी महेश गर्ग, राहुल शुक्ला, विक्रम कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र द्विवेदी, रामनरेश, प्रदीप कुमार, रामकुमार यादव आदि ने बधाईयाॅं प्रदान की हैं।

