October 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

करणी सेना युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष बने दीपक सिंह

1 min read
Spread the love

करणी सेना युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष बने दीपक सिंह

50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान से बढ़ी सियासी चर्चा

सुलतानपुर।

कादीपुर के दीपक सिंह को करणी सेना युवा शक्ति का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में नई हलचल शुरू हो गई है। वहीं,करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह के आक्रामक बयानों ने सुलतानपुर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। संजय यदुवंशी पर निशाना साधने, पुलिस की कार्यशैली पर तंज कसने और उत्तर प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान ने संगठन को सुर्खियों में ला दिया है।करणी सेना की घोषित नई टीम में दीपक सिंह को युवा शक्ति की प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीर प्रताप सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री, प्रशांत तिवारी को मंडल अध्यक्ष और राज मंगल सिंह को मंडल महामंत्री बनाया गया है। महिला शक्ति में सौम्या मिश्रा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और मीना सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, मनोज सिंह को जिलाध्यक्ष, अभिषेक सिंह मयंक को युवा शक्ति का जिलाध्यक्ष और कृष्णा सिंह को छात्र शक्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी के साथ दीपक सिंह के सामने युवाओं को संगठन से जोड़ने,गांवों-कस्बों तक संगठन का विस्तार करने और प्रदेश स्तर पर अपनी सक्रियता साबित करने की चुनौती होगी। अब निगाहें इस बात पर हैं कि नई टीम अपनी घोषणाओं को जमीनी स्तर पर कितना प्रभावी बना पाती है।संगठनात्मक नियुक्तियों के बीच अभिनव सिंह के बयानों ने अलग मोर्चे पर माहौल गर्म कर दिया है। संजय यदुवंशी को लेकर उनकी टिप्पणी, ‘असली जीजू कौन’ का सवाल और पुलिस को चूड़ियां भेंट करने संबंधी तंज चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन बयानों ने संगठन की गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर चल रही बयानबाजी को भी सुर्खियों में ला दिया है।अभिनव सिंह ने आरक्षण को लेकर आर्थिक आधार की पैरवी करते हुए अपनी बात रखी। एससी-एसटी कानून के कथित दुरुपयोग और फर्जी मुकदमों का मुद्दा उठाकर सरकार से उचित प्रावधान करने की मांग की।उत्तर प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा ने करणी सेना की राजनीतिक रणनीति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *