गौवंश संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल,अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी
1 min readअयोध्या
रामनगरी अयोध्या से गौवंश संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने गौशालाओं की बदहाली और गौवंशों की कथित दुर्दशा को लेकर सरकार तथा संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है।
डॉ. तिवारी का दावा है कि देशभर में लगभग 11 सौ गौशालाओं के भ्रमण के दौरान उन्हें कई गंभीर समस्याएं देखने को मिलीं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि गौशालाओं में चारा, स्वच्छ पानी और बीमार पशुओं के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
गौवंश संरक्षण के नाम पर दावे बहुत, लेकिन जवाबदेही कब? यही सबसे बड़ा सवाल है। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग को गौशालाओं का निष्पक्ष निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सरकारी धन के उपयोग की जांच हो और लापरवाही या वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित विभागों का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन सवालों पर क्या कदम उठाता है।

