लोगों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प, हरियाली राजस्थान अभियान में छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में हुआ पौधारोपण
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
हरियाली से सजेगी आरएसी परिसर की तस्वीर,
लोगों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
हरियालो राजस्थान अभियान में छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में हुआ पौधारोपण,
सभापति गिरीश गर्ग ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा,.
धौलपुर,
जिले में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आरएसी के अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधारोपण के दौरान जवानों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। जवानों ने पौधों को समय-समय पर पानी देने, नियमित रखरखाव करने तथा उन्हें सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ परिसर को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर छठवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सीताराम प्रजापति ने सभापति गिरीश गर्ग को आरएसी लाइन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, जलभराव तथा कचरा संग्रहण से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
सभापति गिरीश गर्ग ने समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर के साथ-साथ आरएसी परिसर में भी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर सारिका खंडेलवाल, डॉ. परमेश पाठक सहित आरएसी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पौधारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रशासन और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश भी दिया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

