अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिस्टल व कारतूस के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार,
1 min readMADE IN USA’ पिस्टल और 27 कारतूस के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार,
बाड़ी सदर पुलिस की कार्रवाई, एक खाली खोखा भी बरामद; हथियार के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी,
बाड़ी, धौलपुर
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाड़ी सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 21 वर्षीय युवक को अवैध पिस्टल एवं कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ‘MADE IN USA’ अंकित एक पिस्टल, 27 जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है। कारतूसों की पेंदी पर KF 7.65 अंकित होना बताया गया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़ी श्रवण कुमार जौहर एवं वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा के नेतृत्व में की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि सांगोरे गांव में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। आरोपी की पहचान पिंकी पुत्र महाराजसिंह मीना, उम्र 21 वर्ष 5 माह, निवासी दबुआपुरा, थाना बाड़ी सदर, जिला धौलपुर के रूप में हुई।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पिस्टल सहित 27 जिंदा कारतूस एवं एक खाली खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद हथियार एवं कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत तथा उसकी खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।कार्रवाई में थाना बाड़ी सदर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

