October 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बहराइच-गल्ला मंडी की भूमि पर अवैध कब्जा बरकरार व सचिव के बोलेरो वाहन पर उठ रहे गम्भीर सवाल

1 min read
Spread the love

बहराइच-गल्ला मंडी की भूमि पर अवैध कब्जा बरकरार व सचिव के बोलेरो वाहन पर उठ रहे गम्भीर सवाल

संदेह के घेरे में मंडी सचिव ज्योति चौधरी की कार्यशैली

फोटो

बहराइच/गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए जा रहे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे की खुलेआम धज्जियां मंडी सचिव ज्योति चौधरी व 30 वर्ष से एक ही मंडी में जमे हुए मंडी निरीक्षक आत्मा शाह गुप्ता द्वारा उड़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जिला बहराइच स्थित गल्ला मंडी परिसर में जगह जगह स्थित चाय,नाश्ते व पान,गुटखा विक्रेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रतिमाह उनसे 2200 व 6000 से 5000 रुपए किराया लिया जा रहा है। जिसकी खबर कई समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबरों की कटिंग को जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट/सभापति बहराइच के वाट्सएप पर भेजे जाने के बाद भी जांच व कार्यवाही न होने से कई सवाल पनप रहे हैं।

मंडी सचिव के बोलेरो वाहन पर उठते सवाल

सरकारी विभागों में टैक्सी वाहन अटैच करने हेतु टेंडर होता है और टैक्सी वाहन का नम्बर प्लेट पीला होता है। मंडी सचिव जिस बोलेरो वाहन संख्या-यूपी 47 एके/8909 से चल रही हैं उसका नम्बर प्लेट सफेद है। यदि बोलेरो वाहन सँख्या-यूपी 47 एके 8909 टैक्सी वाहन नही है तो उसका भुगतान किसके आदेश से किया गया। यदि जिला प्रशासन द्वारा वाहन के टेंडर/निविदा की निष्पक्ष जांच कराया जाय तो कई लोग लपेटे में आ सकते हैं। अब देखना है कि बहराइच जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही की जाती है या मंडी कर्मियों को जीवनदान दिया जाता है जो जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *