October 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सोलह वर्षीय छात्र लापता, परिवार में कोहराम, तलाश जारी

1 min read
Spread the love

सोलह वर्षीय छात्र लापता, परिवार में कोहराम, तलाश जारी

कोचिंग सेंटर व अन्य क्षेत्रीय लोगों ने जारी किया तलाश पोस्टर, सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील

कर्नलगंज, गोंडा।

कोतवाली क्षेत्र के गोसाईं पुरवा (दूदी), भंभुआ निवासी एक छात्र के घर से अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। छात्र की पहचान हर्षित गोस्वामी उर्फ सूरज (उम्र लगभग 16-17 वर्ष) पुत्र सलिक राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हर्षित घर से निकला था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। हुलिया कद लगभग 5 फीट 4 से 7 इंच, रंग सांवला/गोरा, शरीर सामान्य है। घटना से परिवार बेहद चिंतित और परेशान है। छात्र बी.पी.एस. कोचिंग सेंटर का छात्र बताया जा रहा है। कोचिंग सेंटर परिवार ने मानवता के नाते इस छात्र की तलाश के लिए पोस्टर जारी किया है और लोगों से अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है। बीपीएस कोचिंग सेंटर, आकाश सिंह, राम अनुज, दादा पंडित वीर प्रताप मिश्र आदि लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर जारी अपील में कहा गया है-“एक शेयर किसी परिवार की सबसे बड़ी चिंता खत्म कर सकता है। आइए मिलकर एक परिवार को फिर से मुस्कुराने का मौका दें।” किसी को जानकारी मिले तो 91610 27737, 90263 58672, 63914 02474, 73103 84488 नंबर पर संपर्क करें। पुलिस से भी अपील की गई है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर छात्र की बरामदगी के प्रयास तेज किए जाएं। यदि किसी भी व्यक्ति को यह छात्र कहीं भी दिखाई दे तो तत्काल उपरोक्त नंबरों पर या नजदीकी थाने पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *