October 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडल स्तरीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

1 min read
Spread the love

मंडल स्तरीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
नवाचार और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अलीगढ़ मंडल के शिक्षकों को मिला सम्मान
अलीगढ़।

मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ टीम के तत्वावधान में मंडल स्तरीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जनपदों के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचार एवं विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
अलीगढ़ जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच शिक्षकों का चयन किया गया, जबकि एटा, हाथरस और कासगंज जनपद से 25-25 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया। चयनित शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करते हुए बेहतर परिणाम प्रस्तुत किए थे।
कार्यक्रम में मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ के संयोजक यतेंद्र कुमार सिंघल, सहसंयोजक प्रिया शर्मा, विशिष्ट अतिथि सहायक मंडलीय उप शिक्षा निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार, डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
अलीगढ़ के राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अमर सिंह एवं मूलचंद समेत एटा, हाथरस और कासगंज के राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों तथा सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सर को भी सम्मानित किया गया। गोंडा ब्लॉक की शिक्षिका संघमित्रा को एनसीईआरटी में पेपर चयन एवं कला प्रतियोगिता में उपलब्धि के लिए विशेष सम्मान मिला।
समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक स्वागत गान, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों को नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *