आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का हुआ भव्य स्वागत
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरा उर्फ सुमेरपुर में मंगलवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के उपरांत भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का गाँव में पहुचते ही गाँव के लोगों के लोग फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया और इसके बेहतर संचालन की अपेक्षा जताई।
ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायत में बच्चों की सुविधा और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है। केंद्र के शुरू होने से गांव के बच्चों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकेंगी।
स्वागत समारोह में देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मिल्कीपुर ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह (टुनटुन), सुशील मिश्रा, पवन पांडेय, राहुल सिंह, राजेश सिंह, शंभु सिंह और कृष्ण केवल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने नवनिर्मित केंद्र को गांव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


