November 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोपाष्टमी पर ग्राम अलिहा की गौशाला में भव्य गौ पूजन एवं विशाल गौ भंडारे का आयोजन

1 min read
Spread the love

अलिहा (बांदा), संवाददाता। पावन पर्व गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम अलिहा स्थित गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ गौ पूजन एवं गौ भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ वंश को हरी सब्जियां, ताजे फल, गुड़ और पौष्टिक आहार खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह संपूर्ण आयोजन क्षेत्र के अनन्य गौ सेवक ऋतुराज खरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों ने तन, मन और धन से बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे अलिहा के ग्राम प्रधान श्री अशोक शर्मा जी ने गौ सेवा की इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान गौशाला परिसर गौ माता के जयकारों से गूंजता रहा।

इस मौके पर श्री ज्ञान सिंह, दीपक सिंह, पंकज सिंह , बाल गोविंद शुक्ल,नंदकिशोर द्विवेदी, देव कुमार यादव, संदीप सविता, श्याम वीर विश्वकर्मा ने मूक पशुओं की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया।

क्षेत्रवासियों ने इस अनूठे और प्रेरणादायक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *