October 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्नलगंज नगर में सड़क नहीं तालाब, कीचड़ का साम्राज्य! आवागमन दुश्वार

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज नगर में सड़क नहीं तालाब, कीचड़ का साम्राज्य! आवागमन दुश्वार

गोंडा-लखनऊ हाईवे से सीओ आवास के बगल से कोतवाली जाने वाले मार्ग व कोतवाली मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव कीचड़- लोग गिरकर हो रहे चोटिल।

रोज अफसर-नेता गुजरते हैं,फिर भी मौन!

कर्नलगंज, गोंडा। कर्नलगंज नगर में विकास के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। नगर के दो सबसे अहम मार्गों की हालत इतनी बदतर है कि सड़कें अब सड़क नहीं, कीचड़ से भरा दलदल और गंदे पानी का तालाब बन गई हैं। नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी दोनों मौन हैं।
मामला मोहल्ला सदर बाजार, निकट कोतवाली कर्नलगंज व सीओ आवास के पास का है। यहां पहला मार्ग गोंडा-लखनऊ हाईवे से सीओ कर्नलगंज आवास के बगल से कोतवाली जाने वाला मार्ग और दूसरा मार्ग हाईवे से कर्नलगंज कोतवाली जाने वाला मुख्य मार्ग है।

वीडियो में कैद हुई हकीकत

सोशल मीडिया पर वायरल जीपीएस टैग वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर 2-2 फीट तक बदबूदार पानी भरा है। पानी पर हरी काई जमी है, ईंटें पानी में डूबी हैं, कूड़े का अंबार लगा है, ठेला और बाइकें कीचड़ में फंस रही हैं। दूसरी तरफ की सड़क पूरी तरह टूटी है, जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और गंदगी पसरी है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि काफी समय से दोनों मार्गों पर न तो सड़क निर्माण हुआ है, न मरम्मत। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। हालत यह है कि पैदल राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं, कपड़े कीचड़ से सन रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि इस हाईवे से व कोतवाली को जाने वाले मुख्य मार्ग से अक्सर एसडीएम तहसीलदार, सीओ, कोतवाल, जनप्रतिनिधियों और जिले के आला अधिकारियों का काफिला गुजरता है, फिर भी जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। इससे नागरिकों में भारी आक्रोश है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन व एसडीएम, डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक व अन्य माध्यमों से अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जलभराव से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि दोनों मार्गों पर तत्काल पक्की सड़क व नाली का निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *