September 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गिरवी का पैसा चुकाने के बाद भी जेवर नहीं लौटाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

1 min read
Spread the love

गिरवी का पैसा चुकाने के बाद भी जेवर नहीं लौटाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर जेवर वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की लगाई गुहार

कर्नलगंज (गोंडा)।

कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में गिरवी रखे जेवर का पूरा पैसा चुकाने के बाद भी जेवर वापस न करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परेशान है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंचा कासिमपुर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित रघुनाथ शुक्ला व अनिल कुमार तिवारी के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर एक लिखित समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार रघुनाथ शुक्ला ने 10 ग्राम 470 मिलीग्राम वजनी सोने के जेवर गिरवी रखकर अनिल कुमार तिवारी से 25 हजार रुपये लिए थे। इस समझौते का दस्तावेज 12 मई 2024 का बताया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गिरवी रखे गए जेवर के एवज में ली गई 25 हजार रुपये की पूरी रकम ब्याज सहित वापस कर दी गई है। इसके बावजूद आरोपित द्वारा जेवर वापस नहीं किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि समझौते के अनुसार पैसा चुकाने के बाद जेवर वापस मिलना चाहिए था, लेकिन न मिलने से परिवार को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पांच दिन पूर्व करनैलगंज कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर जेवर वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *