पति ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या
1 min readपति ने पत्नी, दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कीः पंडितों ने आधार कार्ड नहीं दिया तो गुस्साया, आजमगढ़ में खुद को घर में बंद किया
आजमगढ़ में मंगलवार शाम पति ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने पूजा के दौरान वारदात को अंजाम दिया। पति ने दोनों पंडितों से आधार कार्ड मांगा, जिसके बाद उसका दोनों से झगड़ा शुरू हो गया।
पति गुस्से में कमरे से अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। इसके बाद दोनों पंडित और पत्नी पर फायर कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति ने खुद को घर में बंद कर लिया। सूचना मिलते ही 6 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची हुई है। घटना अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव की है।

