सभापति गिरीश गर्ग ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर संभाला मोर्चा; ईओ और सीएसआई के साथ लिया जायजा
1 min readधौलपुर राजस्थान
सभापति गिरीश गर्ग ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर संभाला मोर्चा; ईओ और सीएसआई के साथ लिया जायजा
लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं, सफाई कर्मचारी समय पर आएं ड्यूटी: सभापति
धौलपुर।
नगर परिषद के सभापति गिरीश गर्ग ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है। सभापति गर्ग ने नगर परिषद आयुक्त/ईओ विष्णु परमार तथा मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) प्रकाश श्रीवास्तव, अमित गर्ग, विजय शर्मा, अविनाश गर्ग के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों और क्षेत्रों का सघन दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घंटाघर, गुलाब बाग चौराहा, पुराना शहर और तोप चौराहा सहित अन्य मुख्य मार्गों पर नालियों की सफाई, कचरा उठाव और नियमित झाड़ू लगाने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सभापति ने सफाई जमादारों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना पहली प्राथमिकता है। बाजारों में समय पर कचरा गाड़ियां पहुंचें और मुख्य चौराहों पर विशेष सफाई रखी जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


