गायत्री पब्लिक स्कूल में अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
1 min readरेवतीगंज अयोध्या


गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान बच्चों का उत्साह चरम पे रहा। स्वनिर्मित दिवाली से बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर में दिये जलाने के साथ पटाखे और फुलझड़ियों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के शुरुआत में राम दरबार की आरती उतारी गयी। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि दीपावली हमारे जीवन से निराशा, ईर्ष्या और अज्ञानता के अंधकार को दूर कर आशा, प्रेम और ज्ञान का प्रकाश भरने का पर्व है। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि आत्मिक प्रकाश, शान्ति और आनन्द का त्यौहार दीपावली सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ एक ऐतिहासिक पर्व भी है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वनवास के खात्मे के साथ भगवान श्री कृष्ण द्वारा नरकासुर के अन्त की याद भी दिलाता है जो बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है। इस दौरान कई सारी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। बोर्ड डेकोरेशन में कल्पना चावला हाउस को प्रथम, एनी बेसेंट हाउस को द्वितीय और इंदिरा गांधी हाउस को तृतीय स्थान मिला, रंगोली मेकिंग में एनी बेसेंट हाउस प्रथम, मदर टेरेसा हाउस द्वितीय, इंदिरा गांधी हाउस तृतीय स्थान पर रहा जबकि दिया मेकिंग कम्पटीशन में अंशिका यादव को प्रथम, नंदिनी को द्वितीय तथा प्रिंसी को तृतीय स्थान मिला। उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल और प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल सहित विद्यालय परिवार ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
