November 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली उत्सव

1 min read
Spread the love

टप्पल (अलीगढ़)। कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़, विकास खंड टप्पल में शुक्रवार को दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई, दीपक जलाए तथा विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया। रंगोली और दीपों से सजा विद्यालय परिसर सभी का मन मोह रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री श्रीनिवास शर्मा, सहायक अध्यापिका श्रीमती अंशु सोलंकी, श्रीमती लकी शर्मा, श्रीमती सना एवं सहायक अध्यापक श्री कुशल कुमार ने बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। हमें इसे आपसी प्रेम, भाईचारे और स्वच्छता के साथ मनाना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यालय की रसोइयों को भी मिष्ठान वितरित कर कपड़े भेंट किए गए। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *