November 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कुड़वार बाजार में लगा भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन, राहगीर हुए परेशान

1 min read
Spread the love

कुड़वार सुल्तानपुर

कुड़वार बाजार में भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया। जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बाजार में जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोपहिया और चारपहिया वाहन भी काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *