मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की स्कॉर्ट इनोवा ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से भिड़ी
1 min read
सुलतानपुर । पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले में शामिल स्कॉर्ट इनोवा कार हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई हसुई मुकुन्दपुर गांव के पास इनोवा ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं मंत्री ओमप्रकाश राजभर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी स्थित अमृत गार्डेन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हलियापुर के रास्ते लखनऊ लौट रहे थे इसी दौरान खेत की जुताई कर हलियापुर से बहुरावां की ओर जा रहे ट्रैक्टर से काफिले की स्कॉर्ट इनोवा टकरा गई ट्रैक्टर में पीछे लगा कल्टीवेटर इनोवा से भिड़ गया हादसे की सूचना मिलते ही हलियापुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई इसके बाद इनोवा सवार सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित लखनऊ रवाना कर दिया गया हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

