September 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आस्था होटल एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन समारोह में दिखी मिल्कीपुर की नई तस्वीर

1 min read
Spread the love

आस्था होटल एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन समारोह में दिखी मिल्कीपुर की नई तस्वीर!

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद अवधेश प्रसाद व विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया उद्घाटन; पुलिस की मुस्तैदी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

            (मिल्कीपुर/अयोध्या)

क्षेत्र में विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शिवराज यादव द्वारा नवनिर्मित ‘आस्था होटल एंड रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, सांसद अवधेश प्रसाद एवं मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आस्था होटल एंड रेस्टोरेंट की भव्यता समारोह में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, प्रतिष्ठान के संचालक शिवराज यादव ने जिस सोच, मेहनत और व्यवस्थित तैयारी के साथ इस प्रतिष्ठान को तैयार कराया, उसकी समारोह में मौजूद लोगों ने सराहना की।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने शिवराज यादव को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में चार चांद लगा दिए कलाकारों की प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया और पूरा माहौल उत्सव मय नजर आया वहीं होटल एंड रेस्टोरेंट परिसर में भोजन की भी उत्तम व्यवस्था रही

समारोह की सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से चर्चा में रही,इनायतनगर थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभालते हुए सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखा।

पुलिस की सक्रियता के चलते समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, पुलिस प्रशासन की इस सतर्कता और जिम्मेदार कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से आस्था होटल एंड रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठान से क्षेत्र को मिलने वाली सुविधाओं के साथ-साथ लगातार अघोषित विद्युत कटौती व अन्य मुद्दों पर सवाल खड़े किए।

मंत्री ने सवालों पर क्या जवाब दिया, इसकी पूरी जानकारी वीडियो विजुअल के माध्यम से सामने आएगी।

आस्था होटल एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ न केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद भी जगाता है।

समारोह में मौजूद लोगों ने संचालक शिवराज यादव की पहल और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की खुलकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *