September 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कोचिंग मास्टर एवं नाबालिक लड़की गिरफ्तार पुलिस की सतर्क निगरानी से मिली सफलता

1 min read
Spread the love

22 वर्षीय कोचिंग मास्टर एवं नाबालिक लड़की गिरफ्तार पुलिस की सतर्क निगरानी से मिली सफलता#

     (बीकापुर अयोध्या)

नाबालिग अपहृता की तलाश में बीकापुर पुलिस द्वारा की गई लगातार निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस ने आखिरकार सफलता दिला दी।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी रोहित कुमार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां परिजनों को राहत मिली, वहीं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की प्रभाव शीलता भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र की मोतीगंज चौकी से 13 वर्षीय नाबालिग के भाग जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग की बरामदगी के लिए टीम गठित की।

तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के निर्देशन में टीम ने तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी।

पुलिस टीम को 17 सितंबर 2026 को दिल्ली रवाना किया गया था टीम ने लगातार निगरानी करते हुए उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में नाबालिग की लोकेशन और संभावित ठिकानों का पीछा किया।

इसी क्रम में पुलिस टीम सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां नाबालिग को बरामद कर आरोपी रोहित कुमार पुत्र दुर्गाप्रसाद, निवासी जोहन, थाना कोतवाली बीकापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है।

जहां पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल की राह दिखाई!

लगातार निगरानी, तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल और टीम की सक्रियता ने मामले को अंजाम तक पहुंचाया।

पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि गंभीर मामलों में समयबद्ध जांच और जमीनी स्तर पर सतर्कता अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *