MACT की वर्तमान व्यवस्था समाप्त करने की मांग, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने सौंपा ज्ञापन
1 min readMACT की वर्तमान व्यवस्था समाप्त करने की मांग, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने सौंपा ज्ञापन
दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र और न्यायसंगत मुआवजा दिलाने के लिए जनपद न्यायाधीशों को पुनः सुनवाई का अधिकार देने की उठाई मांग
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) की वर्तमान व्यवस्था को समाप्त कर मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों की सुनवाई का अधिकार पूर्व की भांति जनपद न्यायाधीशों को दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र और न्यायसंगत मुआवजा दिलाने तथा न्यायिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से MACT की वर्तमान व्यवस्था को समाप्त किया जाए। उन्होंने मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों की सुनवाई का अधिकार पूर्व की भांति जनपद न्यायाधीशों को दिए जाने की मांग की।
इस संबंध में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कालिका प्रसाद मिश्रा, जनपद न्यायाधीश सिविल कोर्ट अयोध्या, जिलाधिकारी अयोध्या तथा आयुक्त अयोध्या मंडल को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि दुर्घटना पीड़ितों को समय से न्याय और उचित मुआवजा मिलना आवश्यक है। इसके लिए वर्तमान व्यवस्था में बदलाव कर पूर्व की व्यवस्था को पुनः लागू किया जाना चाहिए, जिससे दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों की सुनवाई जनपद न्यायाधीशों के माध्यम से हो सके।
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने दुर्घटना पीड़ितों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई।

