August 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में लटका मिला शव

1 min read
Spread the love

अमेठी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में लटका मिला शव

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर FIR की मांग की

अमेठी/सुल्तानपुर – जनपद अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा दीप्ति यादव (उम्र 22 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मृतका दीप्ति यादव पुत्री कुंवर बक्श यादव, निवासी ग्राम- सदुल्लापुर, थाना- बल्दीराय, जनपद- सुल्तानपुर की रहने वाली थी। वह मुंशीगंज नर्सिंग कॉलेज में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

माँ सुनीता की तहरीर के अनुसार, 28/08/26 को सुबह 11 बजे तक बेटी से उनकी बात हुई थी। उसके बाद दोपहर 1:06 बजे वार्डन नेहा शुक्ला ने फोन कर बताया कि बेटी हॉस्पिटल में है और जल्दी आने को कहा। परिजन जब पहुंचे तो वार्डन ने बताया कि दीप्ति ने फांसी लगा ली है और बंद दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया।

परिजनों का कहना है कि मौके पर कमरे का दरवाजा और सिटकिनी टूटी हुई नहीं थी, जिससे वार्डन का बयान संदिग्ध लगता है। आरोप है कि प्रधानाचार्य डॉ. एस. पी. सिंह और वार्डन ने बिना परिजनों को शव दिखाए और बिना पंचनामा के ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने थानाध्यक्ष मुंशीगंज, अमेठी से संबंधितों के खिलाफ FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच और हॉस्टल के CCTV फुटेज सुरक्षित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *